सक्का द्वारा निर्मित ‘तिरंगा‘ गोल्डन बुक में दर्ज

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का द्वारा सोने से निर्मित 0.5 मिमी आकार का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा‘ की कलाकृति गोल्डन बुक आॅफ रिकार्ड्स में दर्ज की गई है।

 | 
सक्का द्वारा निर्मित ‘तिरंगा‘ गोल्डन बुक में दर्ज

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इकबाल सक्का द्वारा सोने से निर्मित 0.5 मिमी आकार का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा‘ की कलाकृति गोल्डन बुक आॅफ रिकार्ड्स में दर्ज की गई है। गोल्डन बुक के प्रबंधक माइकल चीयर ने इसे विश्व का सबसे छोटा राष्ट्रीय ध्वज बताते हुए यूएसए कार्यालय की ओर से सक्का को प्रमाण पत्र, टी-शर्ट, दो वाहन स्टीकर एवं बैच USA स्थित ऑफिस से भेजे गए है। सक्का ने बताया कि इस कलाकृति को सबसे छोटी सुई 12 नंबर की सुई के छेद से निकाले जाने के साथ सूक्ष्मदर्शी लेन्स की सहायता से देखा जा सकता है।

Click here to Download the UT App

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News