बीएसपी से तीर्थ सिंह ने भरा नामंकन

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन भरने का क्रम जारी है, इसको लेकर आज भी शहर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के तीर्थ सिंह ने अपना नामांकन भरा। सुबह अपने समर्थकों के साथ अतिरिक्त जिल

 | 
बीएसपी से तीर्थ सिंह ने भरा नामंकन

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन भरने का क्रम जारी है, इसको लेकर आज भी शहर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के तीर्थ सिंह ने अपना नामांकन भरा। सुबह अपने समर्थकों के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर, शहर के समक्ष अपना नामांकन भरा। इससे पूर्व कल शहर सीट से माकर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से राजेश सिंघवी ने अपना नामांकन भरा था।

राजस्थान में 1 दिसम्बर को चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियाँ अपने दावेदारों के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। कांग्रेस के दवारा 2 बार प्रत्याशियों के नाम की सूचियाँ जारी कर चुकी है, जबकि बीजेपी एक बार में 176 नामों की घोषणा कर चुकी है, अब दोनों ही पार्टियों की अगली सूची 1-2 दिनों में आने की सम्भावना है।

वहीँ दोनों पार्टियों की सूचियों के जारी होने के बाद अब मेवाड़ में भी कई नेता बागी होते हुए नजर आ रहे हैं, अपने नाम की घोषणा के बाद अब नेताओं केी क्षेत्रों में जाने का क्रम प्रारंभ हो चूका है। नेताओं के दवारा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर भी जारी है।

इस बार शहर विधानसभा सीट से बीजेपी की ओर से गुलाबचंद कटारिया मैदान में है, तो कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, संभवतया यहाँ से गिरिजा व्यास या लाल सिंह झाला चुनाव लड़ सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News