सपना पूरा करने के लिए दो बार क्रैक किया UPSC, IAS-IPS नहीं 97वीं रैंक लाकर बनी IFS अफसर

 | 
सपना पूरा करने के लिए दो बार क्रैक किया UPSC, IAS-IPS नहीं 97वीं रैंक लाकर बनी IFS अफसर 

Udaipur Times, IFS Aditi Chhaparia Success Story : जिनकी मेहनत सच्ची होती है वो एक न एक दिन सफल जरूर होते है। बहुत सारे ऐसे छात्र है जो पहली बार में ही UPSC पास कर देते है तो कुछ छात्रों को कई साल मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से से पहली बार मे ही UPSC में अपने नाम का परचम लहरा दिया था। 

आज हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश की रहने वाली अदिति छपारिया की। जिन्होंने साल 2023 में उन्होंने पहली बार UPSC परीक्षा दी थी और पास हो गईं, लेकिन उन्हें जो पद उन्हे मिला इससे वे राजी नहीं हुई औ उन्होंने दोबारा UPSC एग्जाम दिया। आइए जानते हैं अदिति छपारिया की कहानी...

अदिति ने साल 2024 में दूसरी बार UPSC परीक्षा दी थी और इस बार ऑल इंडिया 97वीं रैंक हासिल की थी। आमतौर पर इतनी अच्छी रैंक मिलने के बाद कैंडिडेट्स को IAS या IPS का पद मिल ही जाता है, लेकिन अदिति को इन पदों की बजाय भारतीय विदेश सेवा यानी IFS अफसर को चुना। Success Story

सपना पूरा करने के लिए दो बार क्रैक किया UPSC

12वीं में थर्ड टॉपर

अदिति का जन्म उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक जाने-माने कारोबारी परिवार में हुआ था। अदिति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (ISC) में उन्होंने 99।5 प्रतिशत के शानदार मार्क्स के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। Success Story

DU से ग्रेजुएशन

अदिति ने गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 8वीं के बाद राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। फिर अदिति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लिया और यहां से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने का फैसला कर लिया था। Success Story

सपना पूरा करने के लिए दो बार क्रैक किया UPSC

IFS अधिकारी

साल 2023 में अदिति ने पहली बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हुईं और उन्हें इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) के लिए चुना गया। Success Story 

फिर उन्होंने अगले साल दोबारा परीक्षा दी और अपना सपना पूरा कर लिया। उन्होंने शानदार 97वीं रैंक हासिल की और IFS (भारतीय विदेश सेवा) के लिए उनका चयन हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News