2 KW का सोलर पैनल लगाने के लिए बस देने होंगे इतने रुपये, मिलेगी ₹98 हजार की सब्सिडी

 | 
2 KW का सोलर पैनल लगाने के लिए बस देने होंगे इतने रुपये, मिलेगी ₹98 हजार की सब्सिडी

Udaipur Times, Solar Panel : सरकार ने लोगों की सुविधा और मुफ्त बिजली देने के लिए अलग -अलग स्कीम चला रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए बिजली विभाग की ओर से रामदयालु स्थित सर्किल आफिस, मिस्काट समेत कई जगहों पर तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मेले में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने, सरकारी सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। पहले दिन कई उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। 

जानकारी के मुताबिक, विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि दो किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को मात्र 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रविधान है। 

ऐसे में सोलर पैनल लगवाना उपभोक्ताओं के लिए किफायती साबित हो सकता है। इससे बिजली बिल में बचत होगी और घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में भी मदद मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने का अवसर दे रही है। सोलर मेले के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देने के कर साथ उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News