पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु फिल्म सिटी को भी मेक इन राजस्थान से जोड़े
राजस्थान देशी-विदेशी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय मेक इन राजस्थान समा
राजस्थान देशी-विदेशी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय मेक इन राजस्थान समारोह में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने की बात कहीं जा रही है।
इसी सन्दर्भ में राजस्थान लाइन प्रोड्यूसर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उदयपुर में फिल्मसिटी खोले जाने की घोषणा की जाए ताकि इस इन्डस्ट्रीज से करीब 500 रूपयें करोड़ रूपयें का सालाना राजस्व प्राप्त हो सके।
राजस्थान लाइन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी एंव अनिल मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की कि यही एक अवसर है जब राजस्थान में निवेश की चंहुओर बात की जा रही है ऐसे में फिल्म इन्डस्ट्रीज खोले जाने जैसे मुद्दे को गौण नही किया जा सकता है।
शहर में पिछले 40 वर्षो से उदयपुर में देश-विदेश की फिल्मों की शूटिंगे होती रही है लेकिन शहर में फिल्म इन्डस्ट्रीज नहीं होने के कारण यहंा मिलने वाला राजस्व एवं रोजगार बाहर जा रहा है।