निर्धन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु विद्यालय की भूमि पूजन
राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा देवास स्थित फूलचंद आदर्श विद्यालय में फ्रीडम थू्र एज्यूकेशन के जरिये बनने वाले बजाज एफटीई स्कूल की नींव रविवार को आयोजित एक समारोह में रखी जाएगी।
राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा देवास स्थित फूलचंद आदर्श विद्यालय में फ्रीडम थू्र एज्यूकेशन के जरिये बनने वाले बजाज एफटीई स्कूल की नींव रविवार को आयोजित एक समारोह में रखी जाएगी।
टेबल के चेयरमेन अजय आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समरोह के मुख्य अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के एरिया चेयरमेन अभिनव वाधवा एवं विशिष्ठ अतिथि एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर वरूण मुर्डिया होंगे। उन्होेंने बताया कि टेबल ने इससे पूर्व भी फूलचंद आदर्श विद्यालय में कक्षाकक्षों का निर्माण कराकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के बैठ कर अध्ययन करने की सुविधायें प्रदान की थी।
राउण्ड टेबल देशभर में ऐसे विद्यालयों का चयन करता जहाँ विद्यार्थियों के अध्ययन के लिये मूलभूत सुविधायें उपलब्ध है। उन विद्यालयों का चयन करने के बाद उस विद्यालय का सर्वागिंण विकास किया जाता है।