हरियाणा ग्रुप-डी CET के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, जल्दी भरें अपना फार्म
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जो भी युवा नौकरी की तैयारी कर रहा है या बेरोजगार है तो ग्रुप D के पदों पर आवेदन चल रहे है और आज इन आवेदनों की अंतिम तारीख है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आयोजित ग्रुप-डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार की है।
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पात्र युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शुक्रवार रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 7 से 9 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी सूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बाद में जारी करेगा।
मुख्य जानकारियां
परीक्षा का नाम:ग्रुप-डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2026
आयोजक:हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:शुक्रवार (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:6 जुलाई
आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window):7 से 9 जुलाई तक
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड:इसकी जानकारी आयोग द्वारा बाद में दी जाएगी।
