आज नौतपा के पहले दिन आ रहा कमजोर WD, भीषण गर्मी के बीच जल्द होगी भारी बारिश

 | 

Udaipur Times, Weather News : आज से शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन भी और नौतपा के बीच में भी मौसम बदलने वाला है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिन भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी। 

राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान 46°C से 48°C तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ इलाकों में 49°C तक भी जाने की संभावना है।

नौतपा के शुरुआती 4 से 5 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे। इसके बाद 28 और 29 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

25 मई से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है, जबकि 28 मई से नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में बारिश का बड़ा दौर ला सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News