आज होगा रुहानी पैशवा डा. सैयदना साहब की वायज का दारुस्सलाम (अफ्रीका) से सीधा प्रसारण

शिया दाउदी बोहरा समाज के 53 वें दाई-उल-मुतलक रुहानी पैशवा हिज हॉलीनेस डा. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब इस साल मोहर्रम के अवसर पर मौला इमाम हुसैन (अ.स.) एवं 72 शहीदों की याद में अफ्रीका के दारुस्सलाम में आज 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक वायज फरमायेंगें ।

 | 

आज होगा रुहानी पैशवा डा. सैयदना साहब की वायज का दारुस्सलाम (अफ्रीका) से सीधा प्रसारण शिया दाउदी बोहरा समाज के 53 वें दाई-उल-मुतलक रुहानी पैशवा हिज हॉलीनेस डा. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब इस साल मोहर्रम के अवसर पर मौला इमाम हुसैन (अ.स.) एवं 72 शहीदों की याद में अफ्रीका के दारुस्सलाम में आज 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक वायज फरमायेंगें ।

 समाज प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि 3 अक्टूबर पहली वायज का सम्पूर्ण विश्व में सीधा प्रसारण किया जायेगा । यहॉ उदयपुर में स्थानीय समयानुसार 12-45 बजे स्थानीय फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोईयदपुरा मस्जिद एवं सैयदी खान्जीफीर साहब स्थित लूकमानी मस्जिद में 12-45 से वायज मुबारक का सीधा प्रसारण होगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News