Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 25 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 25 नवंबर बुधवार को फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज 25 नवंबर बुधवार को मौसम...

दक्षिण भारत में 25 नवंबर को बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक, इस दिन 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। केरल और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा चलेगी।

खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में दिखाई देगा। केरल और माहे में 24 से 28 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 25 नवंबर को भी यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 28 नवंबर तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के साथ रायलसीमा में 24 से 28 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। लक्षद्वीप में 25 से 29 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहने हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में राज्य के किसी जिले के लिए बारिश, गरज-चमक या आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD के मुताबिक, उत्तर भारत के बाकी हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश में भी अगले सात दिनों के दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐ

बिहार में 25 नवंबर को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। राज्य के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गरज-चमक, बिजली गिरने या आंधी को लेकर भी आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में बुधवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर को भी सुबह कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या कोहरा छाने हो सकती है। इसके अलावा 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहने हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान दोनों ही हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं जताई है। राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान भी किसी बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं है। इसके अलावा आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं है। राजस्थान में 25 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। राज्य के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 से 26 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में 25 नवंबर को बारिश या बर्फबारी का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस दिन मौसम शुष्क रह सकता है। राज्य के लिए बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक या तेज हवाओं को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News