आज का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 14 September 2026, आज 14 सितंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज आज 14 सितंबर सोमवार को पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

चलिए जानते है आज 14 सितंबर सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार IMD ने 14 सितंबर के मौसम को लेकर देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट है। गुजरात में जहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं उत्तर भारत के दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लेकर मध्य भारत के मध्य प्रदेश तक बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हवाएं चलेंगी।

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 14 सितंबर को पश्चिमी भारत का गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य में कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और कड़कने की भी आशंका जताई गई है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में बारिश के आसार हैं। Aaj Ka Mousam

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश तथा असम व मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और केरल व माहे के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में धरातल पर तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। Aaj Ka Mousam

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली, झारखंड, केरल व माहे, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमक सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News