Aaj ka Mausam : हरियाणा-राजस्थान, यूपी ओर बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें नई मौसम अपडेट
Udaipur Times, आज का मौसम, Aaj ka Mausam, Aaj ka Mousam : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदला हुआ है आइए जानते है आज देश के किन राज्यों में आज भारी बारिश होने वाली है और कौन से राज्यों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। देश के लगभग कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों का हाल बेहाल कर रही हैं। देश के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने आज 23 मई 2026 के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई राज्यों के लिए लू, भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। Aaj ka Mausam
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए भी हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर कम निआजने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। Aaj ka Mausam
दिल्ली में अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को दोपहर के समय घर से कम निआजने की सलाह दी गई है। मालूम हो कि शुक्रवार के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां ‘गंभीर’ से ‘बहुत गंभीर’ लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। Aaj ka Mausam
झारखंड में अलर्ट
झारखंड में भीषण गर्मी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। Aaj ka Mausam
राजस्थान में अलर्ट
राजस्थान में पिछले कई दिनों के बाद अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार से राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 22 और 23 मई को बादल गरजने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। हालांकि इसके बावजूद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। Aaj ka Mausam
बिहार में मौसम
बिहार में अगले दो दिन यानी 23-24 मई मौसम करवट ले सकता है। एक तरफ जहां पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में 24 मई तक भीषण हीटवेव (लू) का सितम भी जारी रहेगा। राजधानी पटना में भी गर्मी के साथ-साथ धूलभरी आंधी चलने की पूरी आशंका है।
उत्तराखंड में अलर्ट
उत्तराखंड के मौसम में 23 मई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। Aaj ka Mausam
हिमाचल प्रदेश में अलर्ट
हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आंधी और बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे प्रमुख इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही तेज बारिश और ओले गिरने की भी पूरी संभावना जताई गई है। Aaj ka Mausam
केरल-तमिलनाडु में अलर्ट
जहां एक तरफ उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। Aaj ka Mausam
बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। Aaj ka Mausam अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई इलाकों में 28 मई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
