Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam 3 July 2026, आज का मौसम, आज 3 जुलाई का मौसम : आज 3 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज करवट लेने वाला है जिससे कई राज्यों में फिर से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mousam
आज 3 जुलाई शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा....
मानसून अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और स्थानीय स्तर पर जलभराव व भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह जारी की है। Aaj Ka Mausam
मानसून 2026 का अपडेट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष क्षेत्रों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अन्य इलाकों में भी आगे बढ़ सकता है। इससे इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
कल का मौसम
3 जुलाई को दिल्ली में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मानसून की एंट्री के बाद सुबह से दोपहर के दौरान एक या दो बार हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Aaj Ka Mausam
मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई को मौसम में बदलाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। Aaj Ka Mausam
3 जुलाई को पूरे प्रदेश के लिए व्यापक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन अलग-अलग जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मानसून के और अधिक सक्रिय होने के कारण 5 से 8 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
अगले 5 दिनों का मौसम
बिहार में 3 जुलाई से अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। Aaj Ka Mausam
3 और 4 जुलाई को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 और 6 जुलाई को बिहार के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम का हाल
IMD ने बताया कि गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान में प्रवेश करने के अलावा गुजरात के और हिस्सों, उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों, पूरे दिल्ली क्षेत्र और मध्य प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भी आगे बढ़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान लगाया है। Aaj Ka Mausam
कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर डिवीन के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। खासकर कोटा डिवीजन के जिलों में भारी बारिश की भी काफी संभावना है। अगले एक-दो दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर डिवीज़न में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है।
भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 8 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 और 4 जुलाई को विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 8 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mausam
इस दौरान 3 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
5 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
रविवार तक क्षेत्र में भारी बारिश, बिजली गरजने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन होने का अनुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, कम समय में तेज बारिश तथा तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। Aaj Ka Mausam
कैसा रहेगा मौसम?
दक्षिण भारत के मौसम की करें तो यहां 3 से 8 जुलाई के दौरान अधिकांश राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। Aaj Ka Mausam
तेलंगाना में 3 से 8 जुलाई के बीच तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 5 से 8 जुलाई के दौरान कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 3 से 8 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर व्यापक वर्षा होने के आसार हैं।
उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 3 जुलाई और फिर 6-8 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 और 4 जुलाई को भी कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इस अवधि में कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। Aaj Ka Mausam
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 3 से 6 जुलाई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक के कई हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। Aaj Ka Mausam तेलंगाना में भी 4 से 8 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।
