आज का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 11 August 2026, आज का मौसम, आज 11 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट लेने वाला है, जिससे बारिश का माहौल रहने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम बदलने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई से जमकर बारिश देखने को मिल रही है। अब नई रिपोर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 

चलिए जानते है आज 11 अगस्त मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में पहुंच गया है। इसका प्रभाव समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ यह दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। Aaj Ka Mousam

नई विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ट्रफ इस समय समुद्र तल पर जैसलमेर, गुना, कम दबाव क्षेत्र के केंद्र, डाल्टनगंज और दीघा से होते हुए आगे दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। Aaj Ka Mousam

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका अक्ष समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 65 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास और 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र के ऊपर समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam

नई विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है, जो करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 13 अगस्त के आसपास इसी क्षेत्र में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसमी हलचल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

नई विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, कोंकण और गोवा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और उत्तर गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वहीं दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News