आज का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 6 September 2026, आज का मौसम, आज 6 सितंबर का मौसम : देशभर में आज 6 सितंबर रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम बदलने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 

चलिए जानते है आज 6 सितंबर रविवार को मौसम कैसा रहेगा....

देशभर के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून सक्रिय होने से झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बारिश का दौर कई दिनों से जारी है। आज यानी कि 6 सितंबर को भी कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड , पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, यूपी में आज भारी बारिश होने वाली है। Aaj Ka Mousam

पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी आज बहुत भारी बारिश होगी और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी आज बहुत भारी बारिश होगी। ओडिशा में भी आज बहुत भारी बारिश के साथ आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आज तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मैघालय में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam

पश्चिमी भारत की बात करें तो यहां भी तेज बारिश का अलर्ट है। केरल, माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईआज, तेलंगाना में बारिश होगी। पुडुचेरी, कराईआज में आंधी तूफान की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News