Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 22 November 2026, आज का मौसम : देशभर में आज 22 नवंबर रविवार को मौसम फिर से बदलने वाला है, जिससे मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 22 नवंबर रविवार को मौसम...

देश के 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 22 नवंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी में भी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। Aaj Ka Mousam

रविवार को तेज हवाओं का प्रमुख अलर्ट नहीं है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में 23 नवंबर से हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। 

पूर्वोत्तर भारत में 22 नवंबर को बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। असम और मेघालय में भी भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। Aaj Ka Mousam

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 23 नवंबर तक बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और केरल में 21 से 27 नवंबर तक बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 23 से 27 नवंबर तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल में 24 और 25 नवंबर को तेज हवाएं चल सकती है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम का सबसे बड़ा असर कोहरे के रूप में दिखाई देगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 नवंबर को घना कोहरा छाने की चेतावनी है। प्रदेश में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। बिहार में 22 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश, आंधी या बिजली गिरने को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

दिल्ली में 22 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा रहेगा। कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी छा सकता है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में 22 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश, आंधी या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में अगले एक सप्ताह तक कोई अहम मौसमी गतिविधि होने की संभावना नहीं है। ऐसे में राजस्थान में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश में 22 नवंबर को बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में किसी खास मौसमी गतिविधि का अनुमान नहीं जताया है। Aaj Ka Mousam 

हिमाचल में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी रविवार के लिए बारिश या बर्फबारी को लेकर विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News