Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश के साथ कोहरे का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश के साथ कोहरे का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 29 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 29 नवंबर रविवार को फिर से बदलेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार आज विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर कोहरे की चेतावनी है।

आज 29 नवंबर रविवार को मौसम...

देशभर में 29 नवंबर को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह समेत 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर को तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

दक्षिण भारत में रविवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यानम, रायलसीमा, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। लक्षद्वीप में 28 और 29 नवंबर को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। यहां 29 नवंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 28 और 29 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 30 नवंबर तक सुबह के वक्त घना कोहरा बने रहने का अनुमान जताया है। Aaj Ka Mousam

बिहार में रविवार को बारिश, आंधी या बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है। IMD के पूर्वानुमान में बिहार के लिए अगले कुछ दिनों के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है। राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना भी नहीं जताई गई है।

दिल्ली में 29 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय कई जगहों पर धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। शाम और रात के समय फिर से हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी। 30 नवंबर को भी आसमान साफ रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में रविवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इसके तहत राजस्थान में बारिश, आंधी या ओलावृष्टि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

हिमाचल प्रदेश में 29 नवंबर को बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। यह स्थिति 3 दिसंबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। हालांकि, 4 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News