आज का मौसम : हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 28 July 2026, आज का मौसम, आज 28 जुलाई का मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने की संभावना बन गई है जिससे आज तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mausam

आज 28 जुलाई सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बना डिप्रेशन (Depression) पिछले 6 घंटों में लगभग 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गहरे दबाव (Deep Depression) में बदल गया है। Aaj Ka Mausam

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 27 जुलाई की सुबह 5:30 बजे (IST) यह सिस्टम 21.3° उत्तर अक्षांश और 88.1° पूर्व देशांतर के पास केंद्रित था। इसकी स्थिति सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से लगभग 40 किमी दक्षिण, दीघा से 70 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और डायमंड हार्बर से 100 किमी दक्षिण थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 27 जुलाई की दोपहर के आसपास बालासोर (ओडिशा) और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) के बीच तट पार करेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार इस बीच पश्चिमी राजस्थान पर बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है तथा समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ट्रफ फिलहाल बीकानेर, ग्वालियर, वाराणसी, जमशेदपुर और गहरे दबाव के केंद्र से गुजरते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह ट्रफ समुद्र तल से करीब 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। Aaj Ka Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके अलावा, 23° उत्तर अक्षांश के आसपास मध्य भारत में ईस्ट-वेस्ट शियर ज़ोन बना हुआ है, जो राजस्थान के चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी के गहरे दबाव से जुड़े परिसंचरण के बीच 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह प्रणाली मध्य भारत में बारिश को बढ़ावा देगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों के पास सक्रिय है। यह मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में 66° पूर्व देशांतर के आसपास और 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। Aaj Ka Mausam

नया मौसम पूर्वानुमान

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वहीं पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ इलाकों, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News