Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ? देखें नया पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ? देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 15 June 2026, आज का  मौसम, आज 15 जून को कैसा रहेगा मौसम : आज 15 जून को देशभर में मौसम का मिजाज कई राज्यों में फिर से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mousam

आज 15 जून सोमवार को मौसम कैसा रहेगा....

IMD ने बताया की मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य व दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हाल के दिनों की भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

कैसा रहेगा मौसम

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं। Aaj Ka Mousam

मौसम का हाल

मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में सोमवार को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज होने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

जल्द होगी बारिश

दक्षिण भारत में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा जारी रहेगी। कर्नाटक के आंतरिक भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई स्थानों पर बारिश तथा गरज-चमक की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम का हाल

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। Aaj Ka Mousam गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस तरह 15 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून और प्री-मॉनसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News