आज का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 20 September 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज आज 20 सितंबर रविवार को पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
अब नई रिपोर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
चलिए जानते है आज 20 सितंबर रविवार को मौसम कैसा रहेगा....
IMD ने रविवार के लिए देश भर में मौसम विभाग के मुताबिक 20 सितंबर को दक्षिण भारत, द्वीपीय क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अंडमान और कर्नाटक समेत 7 प्रमुख राज्यों/क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र और राजस्थान तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। Aaj Ka Mousam
भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक देश के 7 क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल व माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam
आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और अंडमान में गरज-चमक के साथ 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण व गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ के अलावा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। Aaj Ka Mousam
बिजली कड़कने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, केरल व माहे, लक्षद्वीप के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
IMD रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान सागर के कुछ हिस्सों, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 KM/घंटे (झोंके 65 किमी/घंटे तक) की गति से तूफानी मौसम रहेगा। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण म्यांमार तट के पास, अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और पूर्व-मध्य व उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से लगे क्षेत्रों में 40 से 50 KM/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।