आज का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 02 August 2026, आज का मौसम : आज 2 अगस्त को देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से आज तेज बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में आंधी चलने का भी अलर्ट है और तेज बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज बारिश और आंधी चलने से मौसम सुहावना रहने वाला है। Aaj Ka Mausam
आज 2 अगस्त रविवार को मौसम कैसा रहेगा...
आज 2 अगस्त को भी मॉनसून सक्रिय है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज रविवार को कई राज्यों में बारिश होगी। साथ ही, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, केरल, कर्नाटक, मध्य भारत और हिमालयी राज्यों में तेज बारिश की संभावना हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती हैं। दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और उमस रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा मौसम
मध्य और पश्चिम भारत में रविवार को गुजरात सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में रहेगा, जहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी होगी। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गोवा और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इनमें कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। Aaj Ka Mousam
भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोंकण तट और पश्चिमी घाट में लगातार तेज बारिश का अनुमान है। मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग, सतारा, नंदुरबार, कोल्हापुर, वर्धा और चंद्रपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam
मौसम का हाल
दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। Aaj Ka Mousam
रविवार को होगी भारी बारिश
केरल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। एर्णाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है।
