Aaj Ka Mousam : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ! देखें आज कहाँ-कहाँ होगी बारिश ?

 | 
देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ! देखें आज कहाँ-कहाँ होगी बारिश ?

Aaj Ka Mousam 9 June 2026, आज का  मौसम, आज 09 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आज कई राज्यों में बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam

आज 9 जून मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा...

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आज बारिश और आंधी राहत आने की संभावना हैं। IMD के अनुसार मंगलवार को यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है। Aaj Ka Mousam

देश में मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 8 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे दी है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में 8 और 9 जून को भारी बारिश होने वाली है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने 9 से 11 जून के बीच बारिश, आंधी और तेज हवाओं चलने का अलर्ट जारी किया है।

यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश का मौसम

IMD के अनुसार, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने वाली है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने वाली है। Aaj Ka Mousam

बिहार के गया, पटना, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर समेत कई जिलों में 9 और 10 जून के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam

भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन और नीमच सहित कई जिलों में 9 और 10 जून को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। 

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के कई जिलों में 9 और 10 जून को मौसम करवट लेने वाला है, कई इलाकों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  Aaj Ka Mousam

पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों का मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 जून तक बारिश होने वाली है। उत्तराखंड और हिमाचल में 11 और 12 जून को आंधी चलने और बिजली गिरने वाली हैं। Aaj Ka Mousam

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 14 जून के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने वाली  है, जबकि 13 और 14 जून को इन इलाकों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने वाली है।

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 14 जून तक बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने वाली है। Aaj Ka Mousam असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News