Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-NCR समेत सभी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ! देखें पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 20 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 20 नवंबर शुक्रवार को फिर से बदलने वाला है। आज बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान'(Akwan) टकराने वाला है, देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 20 November
आज 20 नवंबर शुक्रवार को मौसम...
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को दोपहर में बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान'(Akwan) आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने वाला है। IMD ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर लगातार बढ़ रहा है। Aaj Ka Mousam इसके 20 नवंबर 2026 (आज) की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करते हुए नरसापुर और पुरी के बीच (गोपालपुर के पूर्व के पास) टकराने (लैंडफॉल) की प्रबल संभावना है।
IMD ने कहा है कि चक्रवात के तट से टकराने के समय आंधी और तूफान चलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उसकी गति 90 से 100 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने उस दौरान समंदर में ऊंची लहरें उठने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में समुद्र में अत्यधिक उथल-पुथल बनी रहेगी। Aaj Ka Mousam
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'अकवान' के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की है।
मौसम विभाग ने कहा है कि भीषण चक्रवात की वजह से 20 नवंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने और इस दौरान 70-90 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि तूफान का असर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक रहेगा। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान में कहा गया है कि 20 नवंबर को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इनके अलावा मध्य और पूर्वोत्तर भारत के छत्तीसगढ़ में भी 20 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाएं चलने वाली है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों यानी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 20 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी है।
IMD ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में 20 नवंबर की सुबह अधिकांश स्थानों पर हल्का और कई जगह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा। पंजाब और हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने की बात कही गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 19 से 22 नवंबर तक प्रदेश में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।