आज का मौसम : देश के किन राज्यों में होगी तेज बारिश, जाने अपने सभी शहरों का हाल
Aaj Ka Mousam 5 August 2026, आज का मौसम, आज 5 अगस्त का मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम बदलने से तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mausam
आज 5 अगस्त बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ अब अनूपगढ़, दिल्ली, लखनऊ, डाल्टनगंज और मुर्शिदाबाद से होते हुए पूर्व दिशा में मणिपुर तक जा रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से करीब 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
मौसमी हलचल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो दौर तेज बारिश के भी हो सकते हैं। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
