एक्शन उदयपुर के तहत संवारा सुरजपोल चौराहा से उदियापोल मध्य स्थित शौचालय

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के अन्तर्गत बैंकों द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग के तहत ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉर्मस, शाखा, टाउन हॉल द्वारा शहर के अति व्यस्तम् सुरजपोल चौराहा से उदियापोल मध्य स्थित सार्वजनिक शौचालय का रंग-रोगन एवं साफ-सफाई कर चमकाया गया। रंग-रोगन, ब्रश एवं अन्य कार्य हेतु आवश्यक सामग्री बैंक द्वारा अपने स्तर पर की गई।

 | 

लम्बे समय से शहर के इस अत्यधिक उपयोग में आने वाले शौचालय की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन की आवश्यकता आमजन द्वारा की जा रही थी। इस अवसर पर ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉर्मस, शाखा, टाउन हॉल संयोजक श्री अमित भीमे एवं शाखा प्रबन्धक श्री ओम प्रकाश एवं स्वयं सेवकों ने सहयोग प्रदान किया।

‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत आमजन के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा शहर को सुन्दर एवं विकसित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें आम आदमी के अलावा कोई भी संगठन, संस्था, ऑटो चालक यूनियन, तांगा यूनियन, श्रमिक संगठन, शिक्षक संगठन, व्यापार मण्डल, प्रेस क्लब के सदस्य, कर्मचारी संगठन, बैंक संगठन, महिला समूह, विधार्थी समूह, व्यवसायी संघ, गैर सरकारी संस्थान, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी संगठन, सामाजिक सेवा में रूचि रखने वाले संगठन इत्यादि इस कार्यक्रम के तहत शहर मे किसी भी स्थान हेतु इच्छित प्रोजेक्ट प्रशासन की अनुमति से प्राप्त कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News