हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए टोकन सिस्टम हुआ लागू ! अब रोजना मिलेगी सिर्फ 20 अपॉइंटमेंट

 | 
हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए टोकन सिस्टम हुआ लागू ! अब रोजना मिलेगी सिर्फ 20 अपॉइंटमेंट 

Udaipur Times, Haryana Introduces Token System for Property Registration : हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नया टोकन-आधारित सिस्टम लागू कर दिया है। यह व्यवस्था गुरुवार से पूरे राज्य में प्रभावी हो गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी उपायुक्तों (डीसी) को इसके सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं।

प्रतिदिन जारी होंगे सिर्फ 20 टोकन (Token) 

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिला मुख्यालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी (DRO)-सह-जॉइंट सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतिदिन 20 टोकन (Token) जारी किए जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक उपमंडल स्तर पर एसडीओ (सिविल)-सह-सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भी रोजाना 20 टोकन ही दिए जाएंगे। इन टोकनों का आवंटन रैंडम (लॉटरी जैसी) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

सब-तहसीलों में पुरानी व्यवस्था रहेगी जारी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सब-तहसील स्तर के रजिस्ट्री कार्यालयों में पहले से लागू व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहां रजिस्ट्री का काम पहले की तरह ही जारी रहेगा।

क्यों लागू किया गया नया सिस्टम?

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ कम करना, अनावश्यक देरी रोकना और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बनाना है। इससे प्रतिदिन के कार्यभार को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा और लोगों को समयबद्ध व बिना परेशानी के अपॉइंटमेंट मिल सकेगी।

अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नई टोकन व्यवस्था (New token system) की नियमित निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि इसे पूरे राज्य में एक समान तरीके से लागू किया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News