हरियाणा में फिर बढ़े टोल रेट ! आइए देखें कितनी बढ़ी कीमतें ? देखें नई लिस्ट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में टोल दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और झज्जर टोल प्लाजा पर नए रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। कार, जीप और अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल रेट में 10 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के ऑपरेशन मैनेजर प्रदीप मलिक ने बताया कि NHAI के निर्देशानुसार मंगलवार रात से ही टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों के हिसाब से नए रेट लिए जा रहे हैं। बसताड़ा टोल के रेट भी संशोधित किए गए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक अब कार और जीप ड्राइवरों को सिंगल जर्नी के 200 रुपए और डबल जर्नी के 295 रुपए देने होंगे। 7 XL वाहनों का मंथली पास अब 42 हजार 575 रुपए में मिलेगा। पहले ये 41 हजार 315 रुपए में था। वहीं, टोल प्लाजा के आसपास के 20 किलोमीटर के गांवों के वाहन मालिकों के लिए रियायती मासिक पास जारी रहेगा।
कार के 15 रुपए बढ़ चुके
हरियाणा में GT रोड के सबसे महंगे घरौंडा (बसताड़ा) टोल प्लाजा पर कार का एक साइड का रेट तीन महीने में 15 रुपए तक बढ़ चुका है। मार्च में इस टोल पर कार का एक साइड का टोल 185 रुपए हुए था। फिर मई में 190 रुपए हो गया। अब जुलाई में यह 200 रुपए हो गया है। Haryana News
जानकारी के अनुसार बसताड़ा टोल पर LVC (मिनी बस टाइप) का सिंगल जर्नी का रेट 320 रुपए और डबल जर्नी का टोल 480 रुपए हो गया। इसके साथ ही ट्रक और बस के नए रेट 670 रुपए और डबल जर्नी के 1005 रुपए हो गए।
तीन महीने में 25 रुपए बढ़े
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- 52 पर थाना टोल प्लाजा में 3 महीने में दूसरी बार रेट बढ़े हैं। 27 मार्च को 5 रुपए से लेकर 25 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। अब नई दरें लागू होने के बाद लाइट वेट व्हीकल और 7 एक्सल व्हीकलों के रेट में 25 रुपए तक इजाफा हुआ है। इस बार लाइट मोटर व्हीकल (कार,जीप) के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है। Haryana News
टोल पर भी बढ़ोतरी
जानकारी के अनुसार हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर NHAI की नई दरों का असर दिखाई दिया है। मंगलवार रात से टोल प्लाजा पर 5 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कार, बस, ट्रक और व्यावसायिक वाहनों पर इसका पड़ेगा।
टोल की नई दरें
जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के रोहद (मिल्क माजरा) टोल प्लाजा पर पर भी वाहन चालकों को पहले की तुलना में अधिक टोल शुल्क देना होगा। टोल अधिकारियों का कहना है कि लोकल वाहन मालिकों (टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में) के लिए 360 रुपए का मासिक पास जारी रहेगा। Haryana News
17 जुलाई से बढ़ेंगे रेट
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत टोल प्लाजा पर 17 जुलाई से नई टोल दरें लागू होगी। नई दरों के तहत कार, जीप, यात्री वैन, एलसीवी, ट्रक, बस और मल्टीएक्सल वाहनों के टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। Haryana News स्थानीय वाहनों के लिए रियायती व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। सभी वाहनों से टोल की वसूली केवल फास्टैग के जरिए होगी।
