हरियाणा में इन तीन सड़कों पर लगाया जाएगा टोल, जाने किन-किन वाहनों को मिलेगी छूट ?
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों के कुछ हिस्सों को हरियाणा सरकार ने टोल वाली सड़क घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वाहनों से इन सड़कों पर 40 से 350 रुपये तक टोल लिया जाएगा। गुरुग्राम-फरीदाबाद और क्रशर जोन सड़क पर एक-एक टोल प्लाजा और बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक कार, जीप, पिकअप वैन, तीन पहिया वाहन और स्टेशन वैगन से 40 रुपये प्रति यात्रा और बसों के लिए 170 रुपये व हल्के व्यावसायिक वाहनों व हल्के ट्रकों के लिए 140 रुपये शुल्क लगने वाला है। 10 टायर तक के ट्रक से 300 रुपये होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार 10 से अधिक टायर वाले बहु-धुरी वाहनों और क्रेन, बुलडोजर, मिट्टी हटाने वाली मशीन व सड़क रोलर जैसे भारी वाहनों से 350 रुपये टोल लिया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक खनन व निर्माण सामग्री ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से 80 रुपये लगेगा। एक बार टोल देने के बाद 24 घंटे तक दोबारा टोल नहीं देना होगा। एक दिन में एक से अधिक बार गुजरने पर डेढ़ गुना शुल्क देकर पास ले सकेंगे। व्यावसायिक वाहनों को उसी दिन वापसी की सुविधा मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार महीने का पास बनवाने के लिए व्यावसायिक वाहनों को एक यात्रा के शुल्क का 30 गुना भुगतान करना होगा जबकि अन्य वाहनों के लिए यह राशि 20 गुना रहने वाली है। Haryana News
इन्हें टोल से छूट
जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन, कृषि उपज ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस और दमकल वाहन पर कोई टोल नहीं लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार टोल के आसपास चलने वाले गैर-व्यावसायिक स्थानीय वाहन और केंद्र व राज्य सरकार के गैर-व्यावसायिक वाहनों को भी छूट दी गई है।