विश्व जैव विविधता दिवस पर कल होगा संघोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन
विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर बुधवार को वन विभाग उदयपुर, विद्या भवन प्रकृति साधना केन्द्र, डा. मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट, इण्डिया वाटर पार्टनरशिप (जीडब्ल्यूपी इण्डिया) के संयुक्त तत्वावधान में पानी एवं जैव विविधता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन विद्या भवन पोलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा। संगोष्टी बुधवार को होगी।
The post

संगोष्ठी में उदयपुर की जैव विविधता की वर्तमान स्थिति एवं झीलों एवं तालाबों, भूजल की जैव विविधता सृजन व संरक्षण में भूमिका पर गहन विचार होगा। संगोष्ठी में विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाएं, शोधकर्ता, वन विभाग के अधिकारी, यूसीसीआई के पदाधिकारी तथा पर्यावरण कार्यकर्ता भाग लेंगे।
संगोष्ठी में मुख्य वन संरक्षक के. के. गर्ग, पानी एवं जैव विविधता विषय पर उद्बोधन देंगे तथा इसके विभिन्न आयामों पर प्रो. अरूण चतुर्वेदी, डा. आर. एल. श्रीमाल, डा. आर. के. गर्ग, नन्दकिशोर शर्मा, डा. तेज राजदान, अनिल मेहता एवं अन्य विशेषज्ञ प्रस्तुतिकरण देंगे एवं विचार विमर्श करेंगे।
संगोष्ठी में आयड़ नदी की जैव विविधता पर भी सत्र होगा।
विश्व जैव विविधता दिवस पर फतहसागर की पाल पर प्रातः फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।