मंशापूर्ण महादेव व्रत का उद्यापन कल, मंदिरों होंगे कई आयोजन
भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु भक्तों दवारा रखे गये सोलह सोमवार (मंशापूर्ण महदेव व्रत) का उद्यापन कल किया जायेगा, जिसको लेकर कल शहर कई शिव मंदिरों में दिन भर पूजा –अर्चना का दौर जारी रहेगा।
भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु भक्तों दवारा रखे गये सोलह सोमवार (मंशापूर्ण महदेव व्रत) का उद्यापन कल किया जायेगा, जिसको लेकर कल शहर कई शिव मंदिरों में दिन भर पूजा –अर्चना का दौर जारी रहेगा।
माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों दवारा श्रावण माह के चतुर्थी से इस व्रत की शुरुआत की जाती है, चतुर्थी से लेकर कार्तिक माह के चतुर्थी के दिन तक लगातार 16 सोमवार (चार महीने) तक भक्तों के दवारा व्रत किये जाते है और चतुर्थी के दिन इसका उद्यापन किया जाता है।
उद्यापन के दिन अल सुबह से ही महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना करती हैं और इस दिन शुद्ध घी के लड्डू बनाये बनाये जाते है, उसमे से 1 लड्डू का भोग भगवान शिव को, एक गाय को, एक चीटियों को और एक लड्डू ब्राह्मण को दिया जाता है; बाद में प्रसाद को वितरित किया जाता है।
क्यों मनाया जाता है – पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान शिव तपस्या हेतु जंगलों की ओर जा रहे थे, तभी माता पार्वती ने उन्हें भी साथ ले जाने की बात कही, लेकिन भगवान शिव नहीं माने और जंगलो की ओर चले गये। तब माता पार्वती ने भगवान शिव के जल्द सफल होने और लम्बी उम्र की कामना करते हुए इस वर्त की शुरुआत की। तभी से यह व्रत भारत भर में महिलयों के दवारा पति की लम्बी उम्र, सुख-समर्धि और स्वस्थ रहने की कामना को लेकर तह व्रत किया जाता है।