Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत देश के 12 राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट! देखें नई मौसम अपडेट

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत देश के 12 राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट! देखें नई मौसम अपडेट 

Kal Ka Mousam 04 June 2026, कल का मौसम, कल 04 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। आज देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मौसम विज्ञानिकों नेकल का  मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने हो रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए बदल गया है।

हरियाणा राजस्थान में आज गर्मी का असर देखने को मिला है। आज रात से मौसम के बिगड़ने से आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है । Kal Ka Mousam

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों मेंभारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 04 June

चलिए जानते है कल 04 जून को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

दिल्ली-NCR में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आने वाले तीन दिनों तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए 4 से 6 जून तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में कल यानी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mousam 04 June

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में मौसम सामान्य से अधिक अनुकूल बना रहेगा। इससे लोगों को लू और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। Kal Ka Mousam 04 June

पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब और हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। गुरुवार को दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में परिवर्तन 6 जून तक रहेगा। अभी कुछ दिन से मौसम साफ रहने और गर्मी अधिक होने से सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हाल ही में तीन दिन से वर्षा नहीं होने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। कुछ जगहों पर इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 04 June

देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mousam

केरल में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे। Kal Ka Mousam 04 June

केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी। Kal Ka Mousam

मुंबई में कल का मौसम

ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी। Kal Ka Mousam 04 June

8 और 9 जून के बाद बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का दायरा और अधिक बढ़ेगा। उस समय लोगों को गर्मी और उमस से व्यापक राहत मिलने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News