Kal Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत 17 राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 27 May 2026, कल का मौसम, कल 27 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में कल से मौसम बिगड़ने वाला है। पूरे देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस भीषण गर्मी के बीच देश के 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी दी है। देशभर में नौतपे का कहर जमकर बरस रहा है, जो 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला है। फिलहाल देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है।
पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सही हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर लू चलने वाली है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान सामान्य बना हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 27 May
चलिए जानते है कल 27 मई बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश में भीषण गर्मी के बीच कल यानी 27 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बारिश-आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश-आंधी की चपेट में पहाड़ी राज्य भी आएंगे।
17 राज्यों में बारिश-आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam 27 May
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली (27-28 मई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश (27-28 मई-सतही हवा-भारी बारिश की चेतावनी): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, हमीरपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 27 May
बिहार में कल का मौसम
बिहार (27 मई-भारी बारिश और आंधी की प्रबल संभावना): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (27 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam 27 May
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(27-28 मई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, दुर्गापुर, वर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, नॉर्थ 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (26-28 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी और पिथौरागढ़ में बारिश- तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 27 May
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (28-29 मई आंधी-बारिश की संभावना): शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
