Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा समेत 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 15 July 2026, कल का मौसम, कल 15 जुलाई का मौसम : देशभर में आज का मौसम बदला हुआ है और कई राज्यों में बारिश भी दर्ज की गई है। हाल ही में मिली नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कल मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ सामान्य हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 15 July

कल 15 जुलाई बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। 15 जुलाई को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश होने की भी संभावना है। Kal Ka Mausam

इन 22 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल (15 से 19 जुलाई): मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। 16 जुलाई को आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश इस दिन भी नहीं होगी। 17 से 19 जुलाई तक भी बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है। Kal Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, ओरैया और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mausam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

अररिया और किशनगंज में कल तूफानी बारिश की चेतावनी है। वहीं, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, बेगुसराय में मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी पटना, नालंदा और गया में आसमान साफ रहेगा। 

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, अशोकनगर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगौन, बुरहानपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर, टीकमगढ़ में आसमान साफ रहेगा। Kal Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

राज्य में पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी, बिलासपुर, नेरी, शिमला, कुफरी, हमीरपुर और ताबो में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। Kal Ka Mausam

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, तेहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में आसमान साफ रहने वाला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News