Kal Ka Mousam : देश के 21 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी ! देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 17 June 2026, कल का मौसम, कल 17 जून को कैसा रहेगा मौसम : देश के कई राज्यों में पिछले दिनों से हो रही बारिश की वजह से भीषण गर्मी से अब कुछ राहत मिली है। देशभर में आज भी मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है और कल भी मौसम बदलने से बारिश होने वाली है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 17 June
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है कल 17 जून बुधवार को मौसम कैसा रहेगा....
देश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से लोगों के लिए टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 17 जून को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की भी आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और तूफान कहर बरपा सकता है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के हिसाब से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती संचरण बना हुआ है।
21 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभा के मुताबिक कल यानी 17 जून को देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी से बचने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली (17 जून-बारिश-तेज हवा की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 17 जून को हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश (17 जून-सतही हवा-हल्की बारिश का अलर्ट): मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, एटा, इटावा, हमीरपुर कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर,फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार (17-19 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (17-19 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): खूंटी, रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला,दुमका, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (17- 19 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (17-20 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर(17-19 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(17-18 जून-आंधी-बारिश की संभावना): हुगली, मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी, झारग्राम, नादिया, कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कूचबिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (17 जून- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, कपूरथला और बठिंडा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (17-18 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (17 जून-बारिश-आंधी की संभावना): भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, इंदौर, छतरपुर, विदिशा, रीवा, मांडला और कटनी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam
असम में कल का मौसम
असम (17 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): कोकराझार, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप और ग्वालपाड़ा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
