Kal Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान-हरियाणा समेत 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 14 July 2026, कल का मौसम, कल 14 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम फिर से पूरी तरह बिगड़ने वाला है। देशभर में मानसून सक्रिय चल रहा है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार लगाए है, जिससे मौसम भी ठंडा रहने वाला है। 

हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mausam

आइए जाने कल 14 जुलाई मंगलवार का मौसम...

मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 14 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में एक बार फिर से बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 

वहीं, इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। 8 से अधिक राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। Kal Ka Mausam

21 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 14 जुलाई को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। 

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 14 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। Kal Ka Mausam

यूपी में कल का मौसम

नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, कुशीनगर, देवरिया, सोनभद्र, अलीगढ़, मिर्जापुर, गाजीपुर, बांदा, वाराणसी, भदोही, अयोध्या, प्रयागराज और श्रावस्ती में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

बिहार में कल का मौसम

गया, सिवान, पटना, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mausam

झारखंड में कल का मौसम

14-16 जुलाई : हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सरायकेला, साहेबगंज और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट है। 

उत्तराखंड में कल का मौसम

14-15 जुलाई : चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mausam

हिमाचल में कल का मौसम

कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, शिमला, चंबा कुल्लू, सोलन और बिलासपुर में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। 

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

14-15 जुलाई : राजौरी, जम्मू, पुंछ, सांबा, कुपवाड़ा, कुलगाम, कठुआ, मुजफ्फराबाद, रियासी, बडगाम, गांदरबल, अनंतनाग और उधमपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mausam

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पुरबा बर्धमान,कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, मालदा, मुर्शिदाबाद और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 

पंजाब में कल का मौसम

14-15 जुलाई : बरनाला, फरीदकोट, बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर, मुक्तसर, कपूरथला और संगरूर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। Kal Ka Mausam

राजस्थान में कल का मौसम

14-16 जुलाई : अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, फलोदी, जैसलमेर, टोंक, नागौर, शाहपुरा में हल्की बारिश की संभावना है। Kal Ka Mausam

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

14-16 जुलाई : सतना, मांडला, विदिशा, शिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, दमोह, दतिया, देवास और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News