Kal Ka Mousam : देश के 11 राज्यों में अगले 15 घंटे में होगी भारी बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 28 May 2026, कल का मौसम, कल 28 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है ऐसे में लोगों का घर से बाहरनिकलना मुश्किल हो गया है। हाल ही में पूरे देशभर में नौतपा चल रहा है जिसका आज तीसरा दिन है और आज भीषण गर्मी पड़ रही है। कल नौतपे का चौथा दिन भी खूब तपने वाला है। देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है।
देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है कल 28 मई गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 15 घंटे के अंदर 11 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटों में केरल में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि इस बार अल नीनो के असर की वजह से मानसून कमजोर रहने की आशंका जताई जा रही है। Kal Ka Mousam
पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के प्रभाव से जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल शामिल है। 28 मई से तापमान में गिरावट आने और लू से राहत मिलने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर (28 से 31 मई): अगले दो दिन भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। 28 मई से मौसम करवट लेगा। 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' यानी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी चलेगी। 29 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 30 और 31 मई को भी 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' की स्थिति बनी रहेगी। Kal Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
यूपी (28 से 31 मई): वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना। 29 मई को कई जिलो में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार (28 से 29 मई): कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना। मौसम विभाग ने 28 से 29 मई के दौरान कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (28 से 31 मई): राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 27 और 28 मई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश शुरू होने का अनुमान है। 29 से 31 मई के बीच इसका अधिकतम असर रहेगा और जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर संभागों में धूल भरी आंधी, 60–70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
महाराष्ट्र में कल का मौसम
(महाराष्ट्र 28 से 30 मई): महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई से यहां बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 29 और 30 मई से विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (28 से 29 मई): हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (28 से 30 मई): उत्तराखंड के चमोली, पंतनगर, रानीखेत और चंपावत में तेज हवाएं रिकॉर्ड हुईं हैं। राज्य में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के दौरान बारिश और आंधी आने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (28 से 30 मई): जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन, पुंछ और पहाड़ी इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है।
