Kal Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Udaipur Times, Kal Ka Mousam 20 June 2026, कल का मौसम, कल 20 जून को कैसा रहेगा मौसम : देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 20 June

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है कल 20 जून शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि मौसम विभाग इन जगहों पर अगले 8 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में IMD ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में 20 से 24 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। Kal Ka Mousam

19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, कोंकण-गोवा, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट (20-22 जून): मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल यानी 20 जून को आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, दिल्ली के आसमान पर 21 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  वहीं 22 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन आंधी या बारिश होने की संभावना काफी कम है। Kal Ka Mousam

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इस के बाद एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  22 व 23 जून के  दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में  ज्यादा बदलाव न होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। Kal Ka Mousam

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना (20-23 जून): पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसार, भटिंडा में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान करीब 60 की स्पीड से हवा भी चल सकती है। IMD के अनुसार, 22 जून के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में आंधी का अलर्ट ( 20-25 जून): मौसम विभाग ने राजस्थान में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ लू का अलर्ट (20-24 जून): बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, संभाल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को लू चलने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में 24 जून को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में 20 जून को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

ओडिशा में कल का मौसम

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट (20 जून): IMD ने ओडिशा में 20 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 23 जून के आसपास मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट (20-25 जून): मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 से 25 जून के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 23 जून के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना।

बिहार में कल का मौसम

बिहार में 23 जून से दिखेगा मानसून का असर (20-23 जून): मौसम विभाग ने 20 जून को बिहार के वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, पटना, नालंदा, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में हीटवेव की यह स्थिति 22 जून तक बनी रहेगी। जबकि 23 जून को राज्य में मानसून का असर दिखना शुरू हो सकता है। Kal Ka Mousam

23 से 25 जून के दौरान मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार (20-25 जून): चलोमी, रुद्रप्रयागर, पिथौरागढ़, नैनीताल में मौसम विभाग ने 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 25 जून तक रुक-रुककर बारिश का यह दौर जारी रहेगा। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट (20-22 जून): मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले में 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, बारिश का यह दौरान 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी संभावना है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना (20-22 जून): IMD ने जम्मू-कश्मीर में 22 जून तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। 20 जून को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News