Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत देश के 15 राज्यों में तूफान-बरसात का अलर्ट ! देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 29 May 2026, कल का मौसम, कल 29 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हरियाणा राजस्थान में आज खूब बारिश के साथ आले गिरे है। हाल ही में मौसम के बिगड़ने से आज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है और हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam
चलिए जानते है कल 29 मई शुक्रवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विभाग ने अब नया अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। आंधी के चलते पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। Kal Ka Mousam
कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका है। उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त फैला हुआ है।
भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और असम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली(29 मई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है।
यूपी में कल का मौसम
यूपी (29-31 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार (29-30 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (29-30 मई- बारिश-तूफान का अलर्ट): रांची, पलामू, चतरा,सरायकेला, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज, धनबाद और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (29 मई- बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट): रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़,बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल (29 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा, सोलन, चंबा, सिरमौर और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (29 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): किश्तवार, उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बडगाम,मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(29 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): मालदा, बांकुड़ा, जलपाईगुरी, नादिया, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और दुर्गापुर में मध्य से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (29 मई-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, सास नगर और रूपनगर में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (29 मई- बारिश- तेज हवा का अलर्ट): करौली, अलवर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (29 मई- बारिश-तूफान की चेतावनी): मुरैना, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी, छिंदवाड़ा, मांडला, बालाघाट, रीवा, सीधी, गुना और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा। Kal Ka Mousam
असम में कल का मौसम
असम (29 मई- बारिश- आंधी का अलर्ट): कोकड़ाझाड़, बारपेटा, ग्वालपाड़ा,धुबरी, कछाड़, बोंगाईगांव,चिरांग, गोलाघाट और होजाई में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
