Kal Ka Mousam : देश के 13 राज्यों में अगले 16 घंटों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान

 | 

Kal Ka Mousam 21 May 2026, कल का मौसम, कल 21 मई को कैसा रहेगा मौसम : देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 21 May

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है कल 21 मई बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के 13 राज्यों में अगले 16 घंटों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान करीब 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam 21 May

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का संभावना है। मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। वहीं अगले कई दिनों तक उत्तर भारत के सभी राज्यों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली (21- 26 मई): मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 21 से 26 मई के दौरान भीषण हीव वेव का अलर्ट जारी किया है। जहां सुबह से शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ सकते हैं, वहीं आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान हवाओं की स्पीड करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हो सकती है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश (21-26 मई- भीषण लू का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, 20 से 26 मई तक लू और भीषण लू का असर रहेगा। वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, नोडएा और बरेली में गर्म रातें पड़ सकती हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार (21-26 मई- तेज हवाओं के साथ बारिश की अलर्ट): बिहार में अगले 12 घंटों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 से 26 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जबकि गया में बादलों की आवाजाही के साथ गर्म हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (21 से 23 मई- बारिश का अलर्ट): उत्तराखंड में 22 और 23 मई को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि 21 मई को कई जिलों में हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (20 से 26 मई- भीषण लू का अलर्ट): IMD ने राजस्थान में 26 मई तक भीषण लू का अलर्ट जारी रहने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी ऊपर हो सकता है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जैसलमेर में भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है। Kal Ka Mousam

हरियाणा में कल का मौसम

हरियाणा और पंजाब में बादलों से आग बरस रही है। IMD के मुताबिक, सुबह होते ही सूरज की तपिश से हाल-बेहाल हो रहा है। खासकर, नारनौल, सिरसा, जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत कई जिलों में तेज गर्मी के साथ लू की गतिविधियां जारी हैं। बुधवार को अधिकतम पारे में और बढ़ोतरी के संकेत हैं।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश (21 से 23 मई-तेज हवाओं के साथ बारिश): हिमाचल प्रदेश में कल से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और मंडी में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड (21 से 26 मई-तेज आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, झारखंड में कल से तेज आंधी-बारिश शुरू हो सकती है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब (21 से 26 मई- लू का अलर्ट): पंजाब के चंडीगढ़ में तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में भीषण लू का असर देखने को मिलेगा। Kal Ka Mousam अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में भीषण गर्मी के बीच धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 26 मई तक भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News