Kal Ka Mousam : देश के 15 राज्यों में अगले 22 घंटे में होगी तूफ़ानी बरसात, देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान

 | 

Udaipur Times, Kal Ka Mousam 24 May 2026, कल का  मौसम, कल 24 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 24 May

चलिए जानते है कल 24 मई रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश सहित उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पूर्वोत्तर में बारिश कहर मचा रही है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। कुल्लू जिले में रोहतांग दर्रे तथा आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 24 से 28 मई के बीच लू चलने की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 मई को, ओडिशा में 24 से 26 मई तक और तेलंगाना में 24 मई को भीषण गर्मी का अलर्ट है। Kal Ka Mousam 24 May

इस बीच मानसूक की दस्तक जल्द होने वाली है। जून की शुरुआत से मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। मानसून से पहले IMD ने 15 राज्यों में अगले 22 घंटों के अंदर आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीट से हवा चलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-NCR (24 से 28 मई): दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच कल बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं से आंधी जैसा एहसास होगा। हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। 24 से 28 मई तक हीट वेव के हालात बन सकते हैं। Kal Ka Mousam 24 May

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी (24 मई): पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन के समय कुछ स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ अलग-थलग स्थानों पर रातें गर्म रहने की आशंका है। प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार (24 से 28 मई): आंधी बारिश का अलर्ट है। बिहार में 25 मई को भारी बारिश हो सकती है। 28 मई तक गरज-चमक का भी अनुमान है। पटना में 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में 24-25 मई को आंधी-बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 24 May

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (24 मई): राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है। 24 मई से गर्मी और तेज हो सकती है। IMD के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने और हीटवेव चलने का अनुमान है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (24 से 28 मई): देहरादून में 24 मई को गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। नैनीताल में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वहीं पिथौरागढ़, चमोली जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार हैं। Kal Ka Mousam 24 May

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल (24 मई): बारिश और तेज हवाओं के बाद कुल्लू के रोहतांग दर्रे और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

तमिलनाडु में कल का मौसम

तमिलनाडु (24 से 26 मई): अगले 3 दिनों में पश्चिमी और उत्तरी तमिलनाडु के सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और वेल्लोर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। नीलगिरी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपथुर, वेल्लोर, तिरुवनमलाई और कल्लकुरुची जिलों में शनिवार और रविवार को गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार को पेरम्बालूर, तिरुचिरापल्ली, नमक्कल, करूर, दिंडीगुल, थेनी और मदुरै सहित अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam 24 May

IMD ने 25 और 26 मई को कोयंबटूर और तिरुप्पुर के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ नीलगिरी, थेनी, दिंडीगुल, इरोड, नमक्कल, सलेम, मदुरै, धर्मपुरी और कृष्णागिरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

ओडिशा में कल का मौसम

ओडिशा (24 से 25 मई): झारसुगुड़ा, संबलपुर, बोलांगीर और नयागढ़ जिलों में लू का अलर्ट है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में आंधी और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। क्योंझर, मयूरभंज, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती हैं। Kal Ka Mousam 24 May

अरुणाचल प्रदेश में कल का मौसम

अरुणाचल (24 मई): अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी, कमले, क्रा दादी, कुरुंग कुमे, निचला सुबनसिरी, सियांग बेल्ट और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। बाढ़ के कारण कई पुल बह गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचा है और कई गांवों में संपर्क बाधित हो गया है।

पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब-हरियाणा (24 मई): पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ कुछ हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में 24 से 27 मई के बीच भीषण लू की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बचकर रहने की सलाह दी है। Kal Ka Mousam 24 May

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड (24 से 28 मई): झारखंड में 24 से 28 मई के के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची में 24 और 25 मई को तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। जबकि जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। Kal Ka Mousam 24 May

केरल में कल का मौसम

केरल (24 से 28 मई): IMD ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News