Kal Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत देश के 19 राज्यों में कल आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 

Kal Ka Mousam 30 May 2026, कल का  मौसम, कल 30 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। आज नौतपे का 5वां दिन है और आज भी देशभर में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। कल नौतपे का छठा दिन है और कल का मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। 

हरियाणा राजस्थान में आज खूब बारिश के साथ ओले गिरे है। हाल ही में मौसम के बिगड़ने से आज आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है और हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 30 May

चलिए जानते है कल 30 मई शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से बारिश और आंधी कहर बरपाने वाली है। IMD के मुताबिक कल यानी 30 मई को यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। बारिश के साथ 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्र लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी भारत में सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की आशंका है। Kal Ka Mousam 30 May

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा मध्य असम और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है

हरियाणा में कल का मौसम 

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। Kal Ka Mousam 30 May

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली (31 मई- बारिश और आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 31 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है, इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश (30 मई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बहराइच, हमीरपुर, कानपुर, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, फिरोजाबाद, सोनभद्र और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। Kal Ka Mousam 30 May

बिहार में कल का मौसम

बिहार (30 मई-तेज बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (31 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऋषिकेश, रुद्र प्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 30 May

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल (30 मई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर (30 मई- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): जम्मू, किश्तवार, अनंतनाग, डोडा, पुंछ, कुलगाम, कठुआ, कुपवाड़ा, मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा, रामबन, बडगाम और राजौरी में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। Kal Ka Mousam 30 May

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड (30 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, साहेबगंज, दुमका, गोंडा, देवघर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह और पाकुड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

छत्तीसगढ़ में कल का मौसम

छत्तीसगढ़ (30 मई- हल्की बारिश और तेज हवा की चेतावनी): रायपुर, जशपुर, बिलासपुर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, धमतरी, बलरामपुर और सूरजपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 30 May

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

पश्चिम बंगाल(30 मई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, बर्दवान, पुरुलिया, झाड़ग्राम, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, कालिम्पोंग में बारिश- आंधी की चेतावनी है। 

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब (30 मई- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, संगरूर, रूप नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 30 May

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (30 मई- भारी बारिश-तेज हवा की चेतावनी): कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारन, बूंदी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। 

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (30 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): पन्ना, छतरपुर, मुरैना, दतिया, सिवनी, मांडला, बालाघाट, शहडोल, रीवा, सीधी, छिंदवाड़ा, धार और देवास में मध्यम से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 30 May

असम में कल का मौसम

असम (30 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): बारपेटा, ग्वालपाड़ा,धुबरी, कोकराझार,बोंगाईगांव, गोलाघाट और होजाई में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News