Kal Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 25 May 2026, कल का मौसम, कल 25 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में कल से नौतपे का कहर शुरू होने वाला है, जो कल 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला है। फिलहाल देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम सही हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान सामान्य बना हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 25 May
चलिए जानते है कल 25 मई सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
दिल्ली से अहमदाबाद और चेन्नई से राजस्थान तक भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हीटवेव के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून आने को है। इस बीच 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। Kal Ka Mousam 25 May
देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिन से लू की चपेट में है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि देश में मौसम को लेकर क्या अलर्ट है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-NCR (25 मई): दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। 28 मई तक दिल्ली में लू की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली पिछले कई दिन से लू की चपेट में है। Kal Ka Mousam 25 May
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
यूपी (25 से 29 मई): मेरठ, शामली, बुलंदशहर, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश होने का अलर्ट है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 25 से 29 मई तक लू चलने का अलर्ट है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, नोएडा, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में गर्मी के साथ तेज हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (25 से 29 मई): राजस्थान में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान में तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। 28–29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राहत ला सकता है। इस दौरान तेज आंधी और 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। Kal Ka Mousam 25 May
बिहार में कल का मौसम
बिहार(25 से 29 मई): पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा और राजगीर में आंधी-बारिश और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 25 से 29 मई तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी देखने को मिल सकती है। 25 और 26 मई को भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
MP (25 से 28 मई): मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 28 मई तक कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, कटनी, दमोह, निवाड़ी, मैहर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर और नरसिंहपुर में लू का अलर्ट है। Kal Ka Mousam 25 May
महाराष्ट्र में कल का मौसम
महाराष्ट्र (25 मई): महाराष्ट्र में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। अमरावती के अलावा वर्धा, चंद्रपुर और अकोला जैसे जिलों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसका असर सिर्फ लोगों की दिनचर्या पर ही नहीं, बल्कि खेती और फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (25 से 30 मई): झारखंड में आईएमडी ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से अगले 6 दिन तक कई अन्य जिलों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। Kal Ka Mousam 25 May
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
हिमाचल (25 से 27 मई): हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 मई के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में लू का येलो अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम
पंजाब-हरियाणा (25 मई): पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में और ज्यादा गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। Kal Ka Mousam 25 May
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (25 मई): जम्मू-कश्मीर सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर जम्मू मंडल के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन) की घोषणा की। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।
ओडिशा में कल का मौसम
ओडिशा (25 से 28 मई): ओडिशा में 28 मई तक लू का अलर्ट है। झारसुगुड़ा, संबलपुर, बोलांगीर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, कंधमाल, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam 25 May
तमिलनाडु में कल का मौसम
तमिलनाडु (25 से 26 मई): आने वाले दिनों में तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। नीलगिरि, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, तिरुवनमलाई, कल्लाकुरिची और नमक्कल सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। Kal Ka Mousam 25 May 26 मई तक कोयंबटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, पेरम्बालूर, तिरुची, नमक्कल, करूर, दिंडीगुल, थेनी और मदुरै सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
