Kal Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 2 July 2026, कल का मौसम, कल 2 जुलाई का मौसम : देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देशभर में मौसम का मिजाज मानसून आने से काफी बदल गया है।
देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
चलिए जानते है कल 2 जुलाई गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कल यानी 2 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। Kal Ka Mausam
उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली(2 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। Kal Ka Mausam
यूपी में कल का मौसम
यूपी (2-5 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
बिहार में कल का मौसम
बिहार(2 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mausam
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड(2-4 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): साहेबगंज,पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, श्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज और हजारीबाग में भारी बारिश, तूफान और ओले की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड(2 जुलाई-बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Kal Ka Mausam
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल(2-3 जुलाई-बारिश-तूफान की संभावना): कांगड़ा, मंडी, शिमला,किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर(2-5 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, कठुआ, डोडा, मिरपुर, कुलगाम, किश्तवाड़ में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
महाराष्ट्र में कल का मौसम
महाराष्ट्र(2 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मुंबई, अकोला, अमरावती, बुलढ़ाना, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे और अहमदनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (2 जुलाई-भारी बारिश की संभावना): पटियाला, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिलका, फिरोजपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। Kal Ka Mausam
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (2-4 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): चुरू, अलवर, उदयपुर, अजमेर, धोलपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, चुरू, दौसा, फलोदी और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (2 जुलाई- भारी बारिश का अलर्ट): विदिशा, रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, सिवनी और मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mausam इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
