Kal Ka Mousam 18 May : अगले 14 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी तबाही का अलर्ट! जमकर होगी तूफ़ानी बारिश
Kal Ka Mousam 18 May 2026, कल का मौसम, कल 18 मई को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है, जिसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 18 May
चलिए जानते है कल 18 मई सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद सावधान रहने के लिए कहा गया है। 10 से अधिक राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा देश के 4 राज्यों में भीषण लू का कहर देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam 18 May
पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तरपूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
13 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। Kal Ka Mousam 18 May
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (18 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 मई को भारी बारिश और आंधी चल सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (18 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 18 May
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार (19 मई- मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट): भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल,कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (18 मई-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): रांची, धनबाद, देवघर,बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। Kal Ka Mousam 18 May
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18 मई- आंधी-बारिश की चेतावनी): नादिया, दार्जिलिंग, हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर और उत्तर दिनाजपुर शामिल हैं
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (18 मई- तेज बारिश की चेतावनी): नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार,ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। Kal Ka Mousam 18 May
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (19 मई- हल्की बारिश की संभावना): शिमला, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर और चंबा में हल्की बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
पंजाब और हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब (18 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली, सास नगर, रूप नगर, कपूरथला, संगरूर, बठिंडा और मुक्तसर में भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 25 मई से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है और बारिश की शुरुआत हो सकती है। Kal Ka Mousam 18 May
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 23 मई के बीच इन क्षेत्रों के कई इलाकों में लू चल सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (18 मई-भीषण गर्मी और हीटवेव चलने की चेतावनी): जैसलमेर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बांसवाड़ा, अजमेर, अनूपगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, सीकर और जोधपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam 18 May
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (18 मई- भीषण गर्मी का अलर्ट): ग्वालियर, भोपाल, दमोह, रतलाम, सतना, गुना,उज्जैन, छतरपुर, खंडवा, बालाघाट,विदिशा, रीवा और हर्दा में भीषण गर्माी की चेतावनी जारी की गई है।
