Kal Ka Mousam : देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी ! देखें कल का पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी ! देखें कल का पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 15 June 2026, कल का  मौसम, कल 15 जून को कैसा रहेगा मौसम : आज रविवार को देशभर में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। अब शाम होते-होते देशभर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 15 June

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

कल 15 जून सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग ने बारिश तूफान को लेकर एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 15 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। Kal Ka Mousam

इस बीच कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। मध्य उत्तर प्रदेश में कम वायुमंडलीय दबाव का एक लंबा क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान से गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर पश्चिम बंगाल तक चंक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। 

17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 15 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसानों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली(15 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 15 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। 

यूपी में कल का मौसम

यूपी(15 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, ज्योतिबाफुले नगर,महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और महाराजगंज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार(15-16 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। 

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड(15 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, खूंटी, दुमका, देवघर, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेगा। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (15 जून बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, ऋषिकेश,अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। 

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल (15-16 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): सिरमौर, कुल्लू,कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और शिमला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर (15 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, मुजफ्फराबाद, किश्तवाड़, रियासी, अनंतनाग और गांदरबल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

पश्चिम बंगाल(15 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। Kal Ka Mousam

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब (15 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, मोगा और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (15 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, चुरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (15 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): भोपाल, राजगढ़, शाजापुर,देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। Kal Ka Mousam

असम में कल का मौसम

असम (15 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): डिब्रूगढ़, तीनसुकिया,गुवाहाटी,कोकराझार, बारपेटा, माजुली,हैलाकांडी, होजाई, जोरहाट और ग्वालपाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News