Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें कल का नया मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 02 June 2026, कल का मौसम, कल 02 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम फिर से करवट ले चुका है। आज नौतपे का आठवां दिन है और आज भी देशभर में गर्मी भी बहुत तेज है। कल नौतपे का आखिरी दिन है और मौसम विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में काफी नुकसान हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश-आंधी के आसार जताएं है। Kal Ka Mousam 02 June
आइए जाने कल 02 जून मंगलवार का मौसम....
देश में कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट के साथ बारिश आंधी तूफान का अनुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 2 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण केरल से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर, निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 2 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां तूफानी हवा का कहर देखने को मिल सकता है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली(2 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 2 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है।
यूपी में कल का मौसम
यूपी (2 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार (2 जून- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): पटना, रोहतास, गया, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (2-3 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड ( 2-5 जून बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल (3-5 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (3-4 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(2-5 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब ( 3 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (2 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (2 जून- बारिश-तूफान का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मांडला, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
असम में कल का मौसम
असम (2 जून- बारिश- आंधी का अलर्ट): गुवाहाटी, बारपेटा, कछाड़, कोकराझार, तीनसुकिया, नागांव, डिब्रूगढ़, माजुली और उदलगुड़ी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
