Kal Ka Mousam : देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 9 November 2026, कल का मौसम, कल 9 नवंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज कल फिर से बदलने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कल कई राज्यों में जमकर बारिश आने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है की बारिश आने से फिर तापमान में गिरावट आने वाली है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर बारिश होगी। Kal Ka Mousam
कल 9 नवंबर को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर से दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में IMD ने कल 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
देश के 13 राज्यों कल यानी 9 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कल यानी 9 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों पर मध्यम कोहरा छाए रहेगा। वहीं दीपावली के दिन पटाखों में छूट होने के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि AQI में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट जरूर आ सकती है, लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 और 19 नवंबर को राज्य में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि 11 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 9 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में 8 से 10 नवंबर और फिर 13 से 14 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है, साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 और 11 नवंबर तथा 14 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 12 और 13 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है।