Kal Ka Mousam : देश के 16 राज्यों में कल आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के 16 राज्यों में कल आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam, कल का  मौसम, कल 28 जून का मौसम, Kal Ka Mousam : देश के सभी राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है जिससे भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से करवट लेगा जिससे देश के कई राज्यों में जमकर बारिश देखने मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से बदलेगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश-तूफान आने वाला है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने से गर्मी पड़ने वाली है। Kal Ka Mousam 28 June

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में भारी तूफान बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने के आसार लगाए है और साथ ही लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 

कल 28 जून रविवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग ने 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून भी तेजी से आगे चल रहा है। IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 28 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।  इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आंधी का अलर्ट (28-30 जून): मौसम विभाग ने दिल्ली में कल यानी 28 जून को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 30 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 जून को भी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

28-29 जून : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी गर्मी बनी हुई है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में हीटवेव का अलर्ट है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में शुरू होगा छिटपुट बारिश का दौर (28-30 जून): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होगा। शुरुआत में कई जिलों में छिटपुट बारिश रहेगी, लेकिन 29 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। उत्तर-पूर्वी बिहार में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में शुरुआती दो दिन हीटवेव का असर बना रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (28 जून-3 जुलाई): मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 28 से 30 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि एक से 3 जुलाई के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (28 जून-30 जून): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि पौड़ी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ में 30 जून से 3 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

झारखंड कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (28 जून- 1 जुलाई): मौसम विभाग ने झारखंड में 28 जून को छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 29 से 3 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि 30 जून से हजारीबाग, बोकारो में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट (28 जून- 2 जुलाई): अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा में पंजाब में 28 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के अनुसार, इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट (28 जून- 30 जून): जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जबकि 30 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam 2 और 3 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कठुआ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News