Kal Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Kal Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 26 August 2026, कल का  मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट लेने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार देशभर में गर्मी के साथ उमस बहुत बढ़ चुका है। हाल ही में विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश बताई है, साथ ही तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।  

मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कल एक बार फिर से मौसम बदलने से कई राज्यों में बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam

आइए जाने कल 26 अगस्त बुधवार का मौसम...

IMD के अनुसार दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। 23 राज्यों के लोगों को मूसलाधार बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam

23 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने 26 अगस्त को पूरे 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, पूवी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूवी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मेघालय, कर्नाटक का दक्षिणी, अंदरूनी और तटीय हिस्सा, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी शामिल हैं।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): दिल्ली कल भीगने वाली है। IMD ने कल यानी 26 अगस्त 2026 को दिल्ली में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये बारिश सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी(26 अगस्त- तूफानी बारिश का अलर्ट): अम्बेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी में भारी बारिश की चेतावनी है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार(26 अगस्त- आंधी-बारिश की चेतावनी): पूर्णिया, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान और बक्सर में बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट है। इस दौरान 80 Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश(26 अगस्त- भीषण बारिश की चेतावनी): छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। 50 से लेकर 55 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान(26 अगस्त- तूफान और बारिश की चेतावनी): चुरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झलावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में बारिश के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर तक प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड(26 अगस्त- आंधी-तूफान-बारिश अलर्ट): बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ, ऋषिकेश, हरिद्वार और टेहरी गढ़वाल में भीषण बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 55 Kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश(26 अगस्त- भारी बारिश की चेतावनी): सोलन, कांगड़ा, ऊना, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर में तेज बारिश की आशंका है। इन जिलों में 55 से 60 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News