कल होगा छड़ियों का जुलुस
इस्लाम धर्म के अन्तिम नबी हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे और इस्लाम के खलीफा हज़रत अली के छोटे बेटे हजरत इमाम हुसैन की याद में छडि़यों का जुलुस कल निकाला जाएगा।
इस्लाम धर्म के अन्तिम नबी हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे और इस्लाम के खलीफा हज़रत अली के छोटे बेटे हजरत इमाम हुसैन की याद में छडि़यों का जुलुस कल निकाला जाएगा।
फैज हुसैन कमेटी (बड़ा ताजिया) के सदस्य शाहनवाज खान ने बताया कि पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 जानिसारों की करबला के मैदान में शहादत की याद में मंगलवार 12 नवम्बर को छडि़यों का जुलुस सुबह 9:30 बजे चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद से प्रारम्भ हो कर अलीपुरा, धाली बावड़ी, काली बावड़ी, सुरजपोल, कोठियों की गवाड़ी, खेरादीवाड़ा, अन्जुमन, मोचीवाड़ा, नावघाट, पाण्डु वाड़ी, नागानगरी, कल्लेसात, महावतवाड़ी, दरखान वाड़ी, कार वाड़ी, सिलावट वड़ी, हाथी पोल होते हुए चेतक सर्कल स्थित ईदगाह मस्जिद प्रांगण में सम्पन्न होगा।
जुलुस के दौरान जगह-जगह सबिलें सजाई जाएंगी जहां पर शर्बत, खीर, दूध, पुलाव, हलवा एवं कई प्रकार के शीतल पेय तबर्रूक के रूप में बांटे जायेंगे।
जुलुस में विभिन्न मुस्लिम बहुल्य क्षैत्रों से लगभग 13 छडि़यां एवं आलम शरीख होंगे। मोहल्लों में छडि़यों पर नीबूं, नारियल एवं मिठाईयों के सेहरे चढ़ाये जाएंगे।
छडि़यों का जुलुस सम्पन्न होने के बाद बड़े ताजिए पर मन्नत के मुताबिक फूल, अगरपत्ती, मिठाई एवं घरों में बनी विभिन्न प्रकार की मिठाइयां चढ़ाई जाएंगी।
जुलुस में फैज हुसैन कमेटी के अध्यक्ष मजिद खान, मोहम्मद हुसैन, हाजी मोहम्मद बक्ष, खलील पेन्टर, अली मोहम्मद सईद व कई कार्यकर्ता साथ रहेंगे।

